परिचय

परिचय

साहित्य सत्कार इन्टरनेट पत्रिका में आपका स्वागत है।
जितेन्द्र कुमार जौली

                    साहित्य सत्कार (www.sahityasatkar.blogspot.com) पर हिन्दी कीसमस्त विधाओं में रचित मौलिक तथा स्तरीय रचनाओं को स्वागत है। रचनाकार अपनी रचनाएँ हिन्दी के यूनीकोड फॉण्ट में टाईप कर sahityasatkar@gmail.com पर भेज सकते है। रचनाएं अगरअप्रकाशित, मौलिक, स्तरीय एवं छन्दबद्ध होंगी, तो प्राथमिकता दी जाएगी। कृपया ऐसी रचनाएँ न भेजें जो किसी अन्य इन्टरनेटपत्रिका या ब्लाग पर प्रकाशित हो चुकी हों। अगर किसी अप्रत्याशित कारणवश रचनाएं एक माह तक प्रकाशित ना हो पाए अथवा किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त ना हो पाए तो कृपया पुनः स्मरण दिलवाने का कष्ट करें।

                   साहित्य सत्कार में रचनाएँ प्रकाशित किये जाने पर किसी प्रकार का मानदेय नही दिया जायेगा। साहित्य सत्कार का प्रकाशन पूर्णरूप से अवैतनिक किया जाता है। साहित्य सत्कार का उद्धेश्य हिन्दी साहित्य के रचनाकारों को एक मंच पर लाकर हिन्दी को और अधिक सशक्त बनाना है। साहित्य सत्कार के इस पुनीत प्रयास में समस्त हिन्दी प्रेमियों, साहित्यकारों का मार्गदर्शन और सहयोग अपेक्षित है।
             
                    साहित्य सत्कार पूर्णतया अव्यावसायिक इन्टरनेट पत्रिका है। इसके अस्तित्व और विकास के पीछे किसी का कोई भी आर्थिक हित नहीं है। विभिन्न प्रकार के सहयोगदाताओं से प्राप्त धनराशि का प्रयोग इस पत्रिका के विकास, साहित्यिक कार्यक्रमों के आयोजन तथा पुस्तकों के प्रकाशन हेतु किया जायेगा। साहित्य सत्कार का एकमात्र उद्देश्य हिन्दी साहित्य और साहित्यकारों से सम्बंधित सामग्री को इन्टरनेट पर एक स्थान पर उपलब्ध कराना है ताकि संसारभर के पाठक विद्वान् इसका लाभ उठा सकें। इस प्रकार से साहित्य सत्कार हिंदी साहित्य को विश्वभर में प्रचारित एवं प्रसारित करने का एक प्रयास है। पत्रिका में प्रकाशित रचनाओं / आलेखो में व्यक्त विचार रचनाकारों के स्वयं के है। पत्रिका परिवार का इनसे सहमत होना आवश्यक नहीं है।

जितेन्द्र कुमार जौली

सम्पादक